OSCAR 2022: ऐक्टर Will Smith नें होस्ट Chris Rock को मारा थप्पड़

94वें आस्कर अवॉर्ड(Oscar Award) में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) नें शो के होस्ट और कमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया. दरअसल, रॉक नें विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) के गंजेपन पर टिप्पड़ी कर दी, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया. हलांकि, बाद में स्मिथ नें अपनें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रॉक से माफी मांगी है. उन्होंने नें कहा कि "हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी है।

Shikhar Shukla,  New Delhi. 31 March 2022


 क्या हुआ ऑसकर के दौरान ?

हुआ ये था कि होस्ट‍िंग के वक्त कॉमेडिन क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जेडा पिंकेट स्म‍िथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था. उन्होंने भले ही इस बात को मजाक के  नज़रिये से कहनें कि कोशिश की, पर स्मिथ, भरे हॉल में  अपनी पत्नी की बेइज्जती सहन नही कर सके. पहले तो वे खुद कुछ समय के किये हंसे, फिर अचानक अपनी सीट से उठ कर वे स्टेज पर चड़ते हैं और क्रिस रॉक को थप्पड़ जड दिया.

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर मांगी माफी

विल स्मिथ नें अपनें इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट शेयर कर क्रिस रॉक से माफी मांगी. उन्होंने लिखा, किसी भी प्रकार की हिंसा जेहरीली और विनाशकारी होती है. कल रात, अकादमी अवार्ड में मेरा व्यवहार  माफी के लायक नहीं है। मुझ पर मजाक उड़ाना, काम का एक हिस्सा है, लिकिन मेरी पत्नी की मेडिकल कंडीशन पर मजाक उडाना, मैं सहन नहीं कर सका और भावनात्मक हो गया.  मैं आपसे पब्लिकली माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैंने हद पार की और मैं गलत था।"

विल नें पोस्ट में आगे लिखा "मैं शर्मिंदा हूं और मेरे इस व्यवहार ने मेरी ऐसी इमेज बना दी है, जो मैं नहीं हूं। प्यार और दया की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।  मैं विलियम्स फैमिली और मेरी किंग रिचर्ड फैमिली से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे बेहद खेद है कि मेरे व्यवहार ने हम सभी की इस खूबसूरत जर्नी को खराब किया है।"

स्मिथ के खिलाफ एकेडमी करेगी कार्रवाई

 ऑस्कर एकेडमी ने इस थप्पड़ कांड के बाद बताया था कि इस तरह की घटना की वो कड़ी निंदा करते हैं। और इसके लिए विल स्मिथ पर ऐक्शन लिया जाएगा। जिसके बाद अब एकेडमी ने इस पूरी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ऑस्कर एकेडमी के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि इस मामले की जांच कैलिफॉर्निया कानून के मुताबिक की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस कांड के तुरंत बाद एकेडमी ने उन्हें शो से बाहर जाने को कहा था। लेकिन विल ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

 TRP स्टंट है पूरी कहानी

विवाद के सामनें आने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि ये पूरा विवाद सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट है. पिछले साल 34.3 मिलियन दर्शकों के साथ हाल के वर्षों में ऑस्कर रेटिंग घट रही है जो 2015 में 37.3 मिलियन और 2014 में 43.7 मिलियन से कम थी.

 

Comments