देश की सड़को पर दौड़ेगी हाईड्रोजन कारें
इलेक्ट्रॉनिक कारो के बाद अब देश में हाइड्रोजन कार लाने का खाका तैयार हो गया है । बुधवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सांसद में ग्रीन हाइड्रोजन कार लेकर पहुंचे। यह देश की पहली एडवांस ग्रीनहाइड्रोजन कार है जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत जापान की टोयटो कंपनी ने बनाया है। संसद में पहुंचने के बाद लोगो के बीच यह आकर्षण का केंद्र बन गई ।इसका नाम "मीराई "है जिसका हिंदी अर्थ होता है भविष्य।एक बार टंकी फुल होने पर 600 किमी का सफर किया जा सकता है,जिसकी कीमत 2 रु प्रति किलोमीटर पड़ेगी।पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है।इसकी टंकी 5 मिनट में ही फुल हो जाती है।
इस कार के बारे में नितिन गडकरी ने कहा देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में यह एक क्रांतिकारी कदम है। आत्मनिर्भर भारत के तहत इसको पेश किया है भारत सरकार ने इसके लिए 3000 करोड़ रुपए का मिशन शुरू किया है और जल्द ही हम हाइड्रोजन का निर्यात करने वाला देश बन जाएंगे। देश में जहां भी कोयले का इस्तेमाल होगा वहां ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जायेगा। जिससे बाहरी देशों पर निर्भरता कम होगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही पर्यावरण को भी इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
एक बेहतर कल को लेकर आज की ये कवायद
गौरतलब है कि मंत्री ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार का इस्तेमाल करेंगे।उन्होंने कहा था कि जापान की टोयोटा कंपनी ने मुझे एक ऐसा वाहन दिया है ,जो ग्रीन हाइड्रोजन से चलता है। मैं इसे खुद पायलट प्रोजेक्ट के तहत वैकल्पिक ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करूंगा।”
कैसे काम करती है यह कार
टोयटो ने इस कार के लिए हाइड्रोजन बेस्ड फ्यूल सेल सिस्टम डेवलप किया है। दरअसल ये भी एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो हाइड्रोजन यूज कर चलने के लिए जरूरी बिजली बनाती है। इसके फ्यूल टैंक से हाइड्रोजन की सप्लाई फ्यूल सेल स्टेक को की जाती है।यह कार चारों ओर हवा में मौजूद ऑक्सीजन को खींचती है। फिर इन दोनों गैसों के केमिकल रिएक्शन से पानी और बिजली जेनरेट होती है।बिजली का इस्तेमाल कार को चलाने में होता है, जबकि पानी साइलेंसर से बाहर आ जाता है।
क्या है ग्रीन हाईड्रोजन
ग्रीन हाईड्रोजन ऑर्गेनिक वेस्ट या पानी से बनाता है। पानी से हाईड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग कर हाईड्रोजन को कंप्रेस किया जाता है। अभी भारत में ग्रीन हाईड्रोजन की कीमत करीब 379 रुपए प्रतिकिलो है।
.jpeg)
Comments
Post a Comment